लखनऊ ब्यूरो ( राज प्रताप सिंह ): कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी 6 दिसंबर को दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ आ रही हैं। यह जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया कि इस दौरान प्रियंका गांधी पार्टी की विभिन्न सांगठनिक बैठकों में हिस्सा लेंगी। साथ ही, 14 दिसम्बर को दिल्ली में होने वाली भारत बचाओ रैली की तैयारियों का भी जायजा लेंगी।
- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
- Raiyam Sugar Mill: 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की तैयारी, डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
- दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
- फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूरे सूबे में ‘भारत बचाओ’ रैली को सफल बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश में कांग्रेस पदाधिकारी लगातार नुक्कड़ सभाओं और धरना प्रदर्शन के जरिए भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आम आवाम को गोलबंद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव अब तक की तैयारियों की भी समीक्षा करेंगी।

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !