डेस्क : लंबे इंतजार के बाद दरभंगा-झंझारपुर रेलखंड के मंडनमिश्र हॉल्ट-झंझारपुर जंक्शन के बीच बड़ी लाइन की ट्रेन का परिचालन शुरू हुआ।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
मंडनमिश्र हॉल्ट-झंझारपुर जंक्शन के बीच अमान-परिवर्तन पूरा होने के बाद क्षेत्र के लाखों लोगों के सपनों की ट्रेन यहां से दरभंगा के लिए रवाना हुई।

झंझारपुर जंक्शन परिसर में सांसद रामप्रीत मंडल, स्थानीय विधायक गुलाब यादव, राजनगर विधायक रामप्रीत पासवान, डीआरएम अशोक महेश्वरी ने हरी झंडी दिखाकर सवारी गाड़ी को दरभंगा के लिए प्रस्थान किया।

मुख्य अतिथि के रूप में सांसद रामप्रीत मंडल ने कहा कि बड़ी लाइन की ट्रेन का इस रेलखंड पर परिचालन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के सपनों को समर्पित है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छा है कि उत्तर बिहार में जो भी स्थान पर ट्रेन नहीं जाती। साथ ही जहां विकास आज भी नहीं पहुंचा, वहां विकास पहुंचे।

उन्होंने समारोह में मौजूद डीआरएम से कहा कि दो जोड़ी ट्रेनें इस रूट पर दी गई हैं। यह पर्याप्त नहीं है। ट्रेन का समय भी सही नहीं है। इसे ठीक करें। साथ ही इस रूट में निर्मली से सरायगढ़ तक निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराएं। इसके बाद ही कोसी व मिथिला की दूरी कम होगी।

झंझारपुर विधायक गुलाब यादव ने ट्रेन परिचालन की इस तिथि को ऐतिहासिक बताया। कहां, केंद्र में रेलमंत्री रहे लालू प्रसाद यादव के प्रयास का यह परिणाम है। उन्होंने रेल अधिकारियों एवं आम लोगों को इस अवसर पर शुभकामना दी। राजनगर विधायक रामप्रीत पासवान ने भी इस क्षण को ऐतिहासिक बताया। रेल पदाधिकारियों से समयबद्ध तरीके से काम पूरा करने का आग्रह किया। ताकि, लोगों को असुविधा नहीं हो।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए डीआरएम अशोक महेश्वरी ने कहा कि रेल मंत्रालय उत्तर बिहार में विकास के लिए संकल्पित है। उनका अगला लक्ष्य इस रेलखंड के आगे तमुरिया एवं घोघरडीहा तक व बाद में सरायगढ़ तक आमान परिवर्तन का काम पूरा करना है। उन्होंने स्थानीय समस्याओं को भी हल करने का आश्वासन आमलोगाें को दिया। मालूम हो कि बीते ढाई वर्ष से इस रेलखंड पर आमान परिवर्तन का काम चल रहा था। सवारी गाड़ी का परिचालन होने से लोगों में खुशी का माहौल है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !