मुजफ्फरपुर : मंगलवार की अहले सुबह अहियापुर में जिंदा जलाई गई छात्रा की मौत की खबर मिलते ही पूरा शहर उबल पड़ा। आक्रोशित भीड़ सड़कों पर उतर आई। सड़कों पर टायर जलाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। बैरिया चौक के साथ ही पटना-मोतिहारी-दरभंगा एनएच को पूरी तरह से जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी पुलिस अधिकारियों के सामने ‘अहियापुर पुलिस मुर्दाबाद’ के नारे लगा रहे हैं। कई जगहों पर पुलिस और प्रदर्शकारी आमने-सामने हैं।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
गौरतलब है कि 10 दिन पहले अहियापुर के नाजिरपुर गांव में दबंगों ने एक लड़की को जिंदा जला दिया था। 10 दिनों के इलाज के बाद मंगलवार की देर रात पटना के एक बर्न अस्पताल में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से लेागों में पुलिस के प्रति गुस्सा था मगर मौत की खबर के बाद लोगों का आक्रोश और भड़क गया। फिलहाल हजारों की संख्या में लोग सड़क पर आकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों में आम लोगों के अलावा विभिन्न महिला और सामाजिक संगठनों के लोग भी शामिल हैं। लोगों के आक्रोश को देखते हुए शहर में बड़ी संख्या में आरएएफ के जवानों को भी तैनात कर दिया गया है। माना जा रहा है कि लड़की का शव आने के बाद स्थिति और बिगड़ सकती है। परिजनों के अनुसार वे लेाग लड़की का दाह संस्कार मुजफ्फरपुर में करना चाह रहे हैं जबकि पुलिस पटना में ही शव जलाने का दबाव बना रही है।

प्रदर्शनकारियों में पुलिस के प्रति जबरदस्त गुस्सा देखा जा रहा है। लेागों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के कारण लड़की की जान गई है। छेड़खानी और परेशान करने की बार-बार शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने दबंगों पर कोई कार्रवाई नहीं। आरोपी राजा राय की मन बढ़ता गया और एक दिन लड़की के घर में घुसकर उसे जिंदा जला दिया।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !