लखनऊ ब्यूरो ( राज प्रताप सिंह ) : बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि भाजपा सत्ता के नशे में चूर होकर कांग्रेस की तरह तानाशाह न बने वरना भाजपा को सत्ता में आने के लिए कांग्रेस की तरह धरना-प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) में मुस्लिम समाज की पूरे तौर पर उपेक्षा की गई है।
मायावती ने मंगलवार को बातचीत में कहा कि भाजपा की हालत अगले लोकसभा चुनाव में 1977 की तरह कांग्रेस पार्टी जैसी न हो जाए। कांग्रेसी हकूमत की तरह भाजपा को एमरजेंसी जैसे हालत पैदा नहीं करने चाहिए। कांग्रेस ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए हर धर्म, जाति व वर्ग के लोगों को प्रताड़ित करके उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया था। मौजूदा भाजपा सरकार का रवैया भी काफी कुछ ऐसा ही लग रहा है।

उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन बिल पास होने के बाद इसके विरोध में पूरे देशभर में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। ऐसा तभी होता है जब सरकार अपने स्वार्थ में संविधान को ताक पर रखकर किसी एक समुदाय व धर्म के लोगों की उपेक्षा करती है। इस कानून में मुस्लिम समाज की पूरे तौर से उपेक्षा की गई है। इस कदम से ऐसा लगता है कि पाकिस्तान में हिंदुओं के साथ की गई जुल्म-ज्यादती का बदला केंद्र सरकार देश के मुसलमानों से लेना चाहती है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
उन्होंने कहा कि आजाद भारत देश के मुसलमानों ने पाकिस्तान के मुसलमानों की तरह हिंदुओं का कोई शोषण नहीं किया है। यहां दोनों धर्मों के लोग आपस में मिलकर रहते हैं। इसलिए यह बदला देश के मुसलमानों से नहीं, बल्कि पाकिस्तान के मुसलमानों से ही चाहिए। बसपा इस मामले में फिर भाजपा का पूरा साथ देगी। वह केंद्र सरकार से मांग करती हैं कि इस विभाजनकारी व असंवैधानिक नागरिकता संशोधन कानून को वापस लिया जाए।Attachments area
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !