डेस्क : यदि किसी व्यक्ति में कार्य करने की क्षमता व उत्साह हो तो परिस्थितियां अनुकूल हो या प्रतिकूल उसे सफलता प्राप्त करने से कोई भी नहीं रोक सकता है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
दृढ़ संकल्पों की नाव पर सवार होने के बाद व्यक्ति को बाधाओं की लहरों को परास्त कर लक्ष्य रूपी किनारों तक पंहुचने से कोई तूफान भी बाधक नहीं बन सकता।

ऐसे ही दरभंगा के युवाओं के आदर्श माने जाने वाले राजेश्वर राणा उर्फ बिल्टू सिंह ने अपने काम के दम पर देखते ही देखते बिहार के युवाओं के चहेते बन गये।

इतना ही नहीं इनके कार्यों की सराहना चहुंओर होती है तभी तो दरभंगा डीएमसीएच के अधीक्षक डॉ राज रंजन प्रसाद भी राजेश्वर राणा की तारीफ करते नहीं थकते। जी हां, जदयू में युवा नेतृत्व के नये सितारे के रुप में उभर रहे हैं राजेश्वर राणा

यह कहना अतिस्योक्ति न होगा कि आज जदयू को छोड़ किसी भी अन्य राजनीतिक दलों के पास बिहार में ऐसा करिश्माई युवा नेता नहीं है जिसके एक इशारे पर सैकड़ों युवाओं का कारवां चल पड़े। निश्चय ही जनता दल यूनाइटेड को राजेश्वर राणा के इस करिश्माई चेहरे का लाभ 2020 के विधानसभा चुनाव में मिलेगा।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !