Breaking News

ठंड से बचाव को कंबल खरीद के लिए 9.65 करोड़ अतिरिक्त जारी

– कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए योगी ने दिए खास निर्देश

लखनऊ ब्यूरो ( राज प्रताप सिंह ) : मुख्यमंत्री योगी ने सख्त निर्देश दिया है कि शीतलहरी में सभी पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ आवश्यक रूप से पहुंचाया जाए। कहीं से यह शिकायत न प्राप्त हो कि कंबल, अलाव और आवश्यक दवाओं, शेल्टर होम के अभाव में किसी व्यक्ति की मृत्यु हुई है या बीमार हो गया है।मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद 42 ज़िलों में 9.65 करोड़ रुपये का अतिरिक्त पैसा कम्बल ख़रीद के लिए जारी किया गया है जबकि इससे पूर्व 33 जिलों को पैसा दिया जा चुका था। इसमें प्रति तहसील 5 लाख की दर से धन का आवंटन किया गया है।

सीएम ने कहा है कि जगह-जगह पर कंबल वितरण के बड़े आयोजन किए जाएं, रात्रि में अधिकारियों द्वारा स्वयं निरीक्षण करते हुए कंबल बांटे जाएं। ज्यादा से ज्यादा जगहों पर अलाव जलाए जाएं। रैन बसेरे में सभी तरह की सुविधाएं मुहैया करवाई जाए।मुख्यमंत्री खुद कर रहे रैनबसेरों का निरीक्षण मुख्यमंत्री खुद रैन बसेरों की व्यवस्था का निरीक्षण खुद सीएम योगी आदित्यनाथ कर रहे हैं। पहले सीएम ने लखनऊ में रात में रैन बसेरों का निरीक्षण किया और जरूरी निर्देश दिए।

इसके बाद सीएम ने वाराणसी में रैन बसेरे में रह रहे लोगों को कम्बल भी वितरित किए और वहां रह रहे लोगों से उनकी कुशलक्षेम पूछी। अब उन्होंने गोरखपुर में ठंड से बचाव के निर्देश दिए। सरकार ने फैसला लिया है कि इसके बावजूद भी अगर किसी भी जनपद में कंबल खरीदने के लिए और धन चाहिए तो उसे भी जारी किया जाएगा। इसमें पहले जारी धन में से 80 फीसदी रकम खर्च करने के बाद पैसा जारी होगा।
नवंबर में जारी हुए थे सवा 19 करोड़ 
सरकार ने नवंबर में ही 19 करोड़ 25 लाख रुपयों का आवंटन कम्बल ख़रीद और अलाव जलाने के लिए किया था। इसमें 350 तहसीलों के लिए 17.50 करोड़ रुपए कंबल खरीद और 1.75 करोड़ रुपए अलाव जलाने के लिए जारी किए गए थे। पूरे प्रदेश में कुल 2. 89 लाख कम्बल वितरित किये गए हैं।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …