Breaking News

भाजपा के फैसलों का विरोध देश और दुनिया में हो रहा है : अखिलेश

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा ने लोकतंत्र में जो फैसले लिए हैं उसका विरोध पूरे देश और दुनिया में हो रहा है। आप सीएए के तहत चाहते हैं कि मुसलमान को नागरिकता न मिले। कहीं न कहीं तुष्टिकरण की राजनीति भाजपा कर रही है।अखिलेश ने कहा कि क्या असम के लोग संतुष्ट हैं, क्या नार्थ ईस्ट के लोग सन्तुष्ट हैं। एक तरफ भाजपा पूरे देश को डरा रही है कि एनआरसी लाएंगे, फिर आप ही के लोग कहते हैं कि एनआरसी लागू नहीं होगा।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि क्या आधार में सब चीजें मौजूद नहीं हैं, आधार के माध्यम से आपने देश के एक-एक नागरिक का डेटा इकठ्ठा किया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग सीएए और एनपीआर का विरोध करते हैं। नौजवानों को रोजगार और नौकरी की जरूरत है। आप एनपीआर दे रहे हैं। क्या धारा 144 लगाने से नौजवानों को नौकरी मिल जाएगी।

अखिलेश ने कहा, अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है देश की अर्थव्यवस्था का नाश किया है भाजपा ने। क्या किसान की आय दोगुनी हुई, क्या एक्सपोर्ट बढ़ा। लोगों का ध्यान बैंकिंग, रोजगार और नौकरी पर न जाए इसलिए आप सीएए लाने का काम कर रहे हैं।प्रियंका के भगवा वाले बयान परसपा अध्यक्ष ने कहा, पता नहीं कहां पर खलबली मची हुई है। देश का रंग तिरंगा ही रहेगा बीजेपी चाहे जितनी कोशिश कर ले।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …