Breaking News

जल जीवन हरियाली से सबका भविष्य रहेगा सुरक्षित – डीएम डॉ त्यागराजन

दरभंगा : गुरूवार के दिन अलीनगर नगर प्रखंड कार्यालय परिसर में 19 जनवरी को होने वाले जल जीवन हरियाली, बाल विवाह, दहेज उन्मूलन एवं नशा मुक्ति को लेकर लोगों के बीच प्रस्तावित मानव शृंखला बनाने की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस. एम. ने कई प्रखंडों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

मानव शृंखला की तैयारी बैठक में बेनीपुर, अलीनगर, तारडीह, घनश्यामपुर तथा किरतपुर प्रखंड के अधिकारी व कर्मचारी, जिप सदस्य, मुखिया, पंसस सहित अन्य जनप्रतिनिधि के साथ बैठक कर कई अहम दिशा-निदेश दिये। जिलाधिकरी ने मानव शृंखला के उद्देश्य पर चर्चा करते हुए कहा कि जल-जीवन-हरियाली को लेकर पौधारोपण को बढ़ावा दें। जिससे आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित रह सकेगा। अभी से हमलोगों को उत्पन्न होने वाले प्रकृतिक संकट से बचाव के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों की कमी हो जाने के कारण प्रकृति का संतुलन बिगड़ गया है। जिसके कारण कभी बाढ़ तो कभी सुखाड़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

वहीं वर्षा के अनुपात में भी कमी होने के कारण हमलोग जल संकट से त्रस्त रहते है। जिन समस्याओं को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी योजना जल-जीवन-हरियाली को सफल बनाने के लिए जागरूक करना आवश्यक है। समाज में फैले कुप्रथा बाल विवाह एवं दहेज उन्मूलन एक गंभीर समस्या है। कम उम्र में शादी करने के बाद बच्ची कई गंभीर बीमारियों से ग्रस्ति हो जाती है जिसके कारण वह असमय मौत के मुंह में चली जाती है। वहीं उन्होंने जनप्रतिनिधि तथा राजनीतिक दलों से अपील करते हुए कहा कि 19 जनवरी को मानव शृंखला कार्यक्रम में कोई राजनीतिक दृष्टिकोण से नहीं जोड़ा गया है, बल्कि यह सरकारी कार्यक्रम है, जिसमें अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर समाज, परिवार के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करें।

वहीं बैठक में मौजूद सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को कहा कि जनवितरण प्रणाली विक्रेता, मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, पंच आदि के साथ बैठक कर मानव शृंखला में सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि सभी प्रखंड क्षेत्र को सुपर जोन, प्रति 10 किमी पर जोन तथा प्रति किमी सेक्टर जोन में बांटा गया है। जिसके लिए तैनात अधिकारी व कर्मी पूरी निष्ठा व ईमानदारी से दीवार लेखन, मशाल जुलूस आदि के माध्यम से प्रचार-प्रसार करें तथा कार्यक्रम को सफल बनावें। बैठक के बाद पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा तथा हेल्पलाईन की भी जानकारी बारी-बारी से लिया। बैठक में अलीनगर बीडीओ रितेश कुमार, घनश्यामपुर सम्स तबरेज, किरतपुर सुभद्रा कुमारी, तारडीह धनंजय कुमार तथा बेनीपुर बीडीओ विनय मोहन झा के अलावा जिप सदस्य मो० सिराजुद्दीन, नवीहसन कारी सहित उक्त पांचों प्रखंड के अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Check Also

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

दरभंगा में मिनी कंटेनर से 10 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद 877 लीटर शराब के साथ चालक गिरफ्तार, सूचना तंत्र को मजबूत कर रही मद्यनिषेध टीम

भरौल में मद्यनिषेध टीम की रात्रि कार्रवाई, Tata 407 को किया गया जब्त; शराब के …