पटना (संजय कुमार मुनचुन) : गांधी मैदान में राज्यपाल फागू चौहान ने तिरंगा फहराया, जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थित अपने आवास पर झंडोत्तोलन किया। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीएम आवास पर मौजूद बच्चों को जलेबी भी खिलाई। वहीं, बिहार विधान सभा में विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी ने झंडोत्तोलन किया।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
रविवार को सूर्योदय के बाद गांधी मैदान में बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने झंडोत्तोलन के पहले परेड की सलामी ली। तिरंगा फहराये जाने के बाद गांधी मैदान में जवानों, स्कूली बच्चों के द्वारा परेड की गई।

समारोह को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। गांधी मैदान के आसपास की सभी ऊंची इमारतों पर सुरक्षाकर्मी दूरबीन के साथ तैनात रहे।

वहीं, दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी और महिला और पुरुष बल सुबह छह बजे से प्रतिनियुक्त स्थल पर तैनात हो गये थे और कार्यक्रम के समापन तक रहे। सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होने के साथ वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई।

बिहार की विकास गाथा को लेकर मनोरम झांकियां गणतंत्र दिवस के अवसर पर गांधी मैदान में प्रदर्शित हुई। ज्यादातर झांकियां पर्यावरण संरक्षण की तरफ ध्यान आकृष्ट करा रही थी।

बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की झांकी स्मार्टफोन की लत छोड़कर किताब से नाता जोडऩे की तरफ ध्यान आकृष्ट कराया। परिवहन विभाग की झांकी सड़क नियम के पालन करने वालों को खुशहाल और नियम नहीं पालन करने वालों के दुर्घटना के बाद की स्थिति पर अवगत कराया। महिला हिंसा को लेकर भी झांकी निकाली गई थी।

जांच के बाद आम दर्शकों को गांधी मैदान में प्रवेश दिया गया। गेट नंबर एक से राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री के अलावा झांकियों को प्रवेश दिया गया। वहीं, गेट संख्या नौ, 10 और 11 से केवल पासधारक को ही प्रवेश दिया गया।

गेट संख्या आठ से मीडियाकर्मियों को एंट्री दी गई। गेट संख्या चार, पांच, छह, सात, 12 से आमलोगों को प्रवेश दिया गया। गांधी मैदान के सभी प्रवेश द्वारों पर डीएफएमडी एवं एचएचएमडी लगाया गया। प्रशिक्षित कर्मी भी तैनात किए गए। गेट पर फ्रिस्किंग भी की गई। गेट एक पर अस्थाई नियंत्रण कक्ष बनाया गया।

आर्मी के जिम्मे परेड की कमांड थी। परेड का नेतृत्व कर्नल संदीप ने किया। इस बार काफी अनुशासन में सभी टुकडिय़ाें ने प्रदर्शन किया।

आर्मी, सीआरपीएफ, एसएसबी (पुरूष), आईटीबीपी, सीआइएसएफ, एसटीएफ, बीएमपी (पुरुष), बीएमपी (महिला), जिला शस्त्र बल (पुरुष), जिला शस्त्र बल (महिला), होमगार्ड ग्रामीण, होमगार्ड शहरी, एनसीसी आर्मी (गल्र्स), एनसीसी आर्मी (ब्वायज), एनसीसी एयरफोर्स, एनसीसी नेवी, बिहार स्काउट, बिहार गाइड, श्वान दस्ता की छ: यूनिट, फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की एक- एक कंपनी ने भाग लिया।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !