डेस्क : पटना में मुख्यमंत्री (CM) नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के आवास के बाहर रविवार की दोपहर एक युवक ने खुद को आग लगा ली। वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों (Security Forces) ने आग पर काबू पाते हुए युवक को बचा कर हिरासत में अस्पताल भेज दिया है। उसका एक हाथ जल गया है।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
युवक की पहचान अभिजीत शर्मा (Abhijit Sharma) के रूप में हुई है। वह पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में अपनी मौसी की मौत की जांच के मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिए जाने से दुखी था। आत्मदाह की कोशिश के दौरान व बाद में वह लगातार रोते हुए कह रहा था कि उसे न्याय चाहिए। घटना ने मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार करीब तीन महीने पहले पीएमसीएच में एक महिला की मौत डेंगू (Dengue) से हो गई थी। घटना के बाद मृतक के स्वजनों ने उसकी मौत के लिए इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया था। मौत के बाद जब हंगामा मचा तो मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन बिहार के स्वास्थ्य मंत्री (Health Minister) मंगल पांडेय (Mangal Pandey) ने दिया था। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !