Breaking News

नगर निगम से समझौते के बाद सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, कचरा उठाव शुरू

पटना (संजय कुमार मुनचुन) : छह दिनों से जलालत झेल रहे राजधानीवासियों को अब कूड़े की दुर्गंध से निजात मिलने लगेगी।

रविवार से पटना के सभी इलाकों में नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने कूड़े का उठाव शुरू कर दिया। हालांकि शनिवार रात से ही कुछ इलाकों में कचरे का उठाव शुरू हो गया। सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते शहर में जगह-जगह कूड़े का ढेर लग गया था। कई जगह मृत पशुओं को रख दिया गया था।

वार्ता के बाद जारी समझौता पत्र में हड़ताल को स्थगित करने की बात कही गई है। इस बात की घोषणा पटना नगर निगम कर्मचारी समन्वय समिति के नेता चंद्र प्रकाश सिंह, विंदेश्वरी, मंगल पासवान, रामजतन, नंदकिशोर दास ने की। नेताओं ने कहा कि हड़ताल को फिलहाल स्थगित किया गया है। अगर सरकार समझौते के तहत मांगों को नहीं मानेगी तो फिर हड़ताल पर जाएंगे। सभी सफाई कर्मियों की मौजूदगी में मेयर सीता साहू ने भी कर्मियों की मांगें माने जाने पर खुशी जताई।

प्रधान सचिव भी वार्ता में हुए शामिल
नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर भी शाम साढ़े पांच बजे नगर निगम मुख्यालय पहुंचे और नेताओं के साथ बैठक में शामिल हुए। सचिव आनंद किशोर ने कहा कि दैनिक सफाई कर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास किया गया है।

मेयर समेत सभी के साथ बैठक की गई है। अलग-अलग मुद्दों पर सरकार द्वारा जानकारी दी गई।

नेताओं से अनुरोध किया गया है कि लोक स्वास्थ्य को देखते हुए हड़ताल को समाप्त किया जाए। एक सप्ताह बाद यूनियन के नेताओं के साथ अलग से बैठक होगी।

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …