मधुबनी : प्रवासी लाभार्थियों को परिवार नियोजन पर जागरूक करने की मुहिम तेज कर दी गयी है.
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
होली के दौरान अधिक संख्या में बाहर से घर लौटने वाले प्रवासी लाभार्थियों के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है. इसको लेकर जिले के सभी प्रखंडो में परिवार नियोजन को लेकर आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. जिले के सभी आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से प्रखंडों में आशा कार्यकर्ताओं का बैच बनाकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षण में आशाओं को होली के दौरान घर लौट कर आने वाले लोगों के परिवार से मिलकर परिवार नियोजन के विभिन्न विकल्पों की जानकारी देने के बारे में बताया गया।

केयर इंडिया के डीटीएल महेंद्र सिंह ने बताया होली के दौरान बड़ी संख्या में बाहर रहने वाले कामगार घर लौटते हैं। इस समय परिवार नियोजन की जरूरत के बारे में पति पत्नी दोनों को बताया जाना जरूरी है। साथ ही इस दिशा में आशा कार्यकर्ताओं को को प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक दंपत्तियों को परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों के विषय में लोगों को जागरूक किया जा सके.

गर्भ-निरोधक उपायों की दी जानकारी: प्रशिक्षण के दौरान परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी साधनों के बारे में जानकारी दी गई। स्थायी साधनों में मिनीलैप एवं महिला नसबंदी के बारे में जानकारी,बच्चों में अंतराल एवं अनचाहे गर्भ से बचने के लिए कॉपर टी, गर्भ-निरोधक गोली(माला-एम एवं माला-एन), कंडोम एवं इमरजेंसी कंट्रासेपटीव पिल्स के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

नवीन गर्भ-निरोधक के इस्तेमाल पर ज़ोर: अनचाहे गर्भ से बचने के लिए नवीन गर्भनिरोधक ‘अंतरा एवं ‘छाया’ की जानकारी ‘अंतरा’ गर्भ निरोधक इंजेक्शन का इस्तेमाल एक या दो बच्चों के बाद गर्भ में अंतर रखने के लिए दिया जाता है।

साल में इंजेक्शन का चार डोज दिया जाता है। वहीं ‘छाया’ गर्भ निरोधक एक साप्ताहिक टेबलेट है। इसे सुरूआती 3 माह तक सप्ताह में 2 बार और चौथे माह से सप्ताह में एक बार सेवन करना है। साथ ही जब तक गर्भधारण नहीं करना हो तब तक इसका सेवन किया जा सकता है। साथ ही सरकार द्वारा अंतरा इंजेक्शन लगवाने पर प्रति डोज या सूई लाभार्थी को 100 रूपये एवं उत्प्रेरक को भी 100 रूपये दिए जाने का प्रावधान है।

आशा पुरुष नसबंदी के लिए लोगों को करेगी प्रेरित: आशा द्वारा पुरुषों में नसबंदी को लेकर अधिक से अधिक जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा. आशाओं को पुरुष नसबंदी को लेकर सामाजिक अंध-विश्वासों को दूर करने के बारे में बताया गया.

गृह भ्रमण कर दी जायेगी जानकारी: आशा एवं आशा फैसिलिटेटर द्वारा लक्षित प्रवासी परिवारों में गृह भ्रमण के दौरान परामर्श दिया जाएगा. इस समय दी गई परामर्श सामग्री का उपयोग करते हुए दंपतियों को परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों की जानकारी दी जाएगी. दंपतियों से बात कर उपयुक्त समय में गर्भधारण और बच्चों के बीच सही अंतराल के साथ स्वास्थ्य जीवन जीने हेतु आशाओं द्वारा परामर्श दिया जाएगा.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !