Breaking News

बेमौसम बारिश से किसानों के नुकसान की भरपाई करे सरकार : लल्लू

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मांग की है कि बेमौसम हुई बारिश से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई राज्य सरकार तुरंत करे। तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं, मटर, चना और सरसों की फसल जमीनों पर गिर गई है और आम की फसल बर्बाद हो चुकी है।

प्रदेश अध्यक्ष ने शुक्रवार को फैजाबाद में किसानों से मिलकर उनके नुकसान का आकलन किया। किसानों से बातचीत कर उन्हें सांत्वना दी कि फसलों की बर्बादी की भरपाई करने के हर स्तर पर कांग्रेस प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि पिछली बार भी ओलावृष्टि से किसानों को बहुत नुकसान हुआ था लेकिन सरकार ने उसे संज्ञान में नहीं लिया। कांग्रेस ने इस विषय व मुद्दे को सदन में उठाया था। किसान दुखी और हताश हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में कई निजी बीमा कंपनियां किसानों की गाढ़ी कमाई का हिस्सा प्रीमियम किश्त के रूप में लेती हैं लेकिन किसानों को मुआवजा सीधे नहीं देती। अब जब किसान ओलावृष्टि और आंधी में फसल की बबार्दी से परेशान है तो बीमा योजना के तहत सरकार किसानों को मुआवजा दिलवाए।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …