डेस्क : मौसम विभाग के अनुसार 14 मार्च को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के अलग अलग इलाकों में गरज और चमक के साथ तेज हवा के साथ बारिश देखी जा सकती है।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
समाचार एजेंसी एएनआइ ने मौसम विभाग के हवाले से बताया है कि अगले 72 घंटों में उत्तराखंड के देहरादून, उधम सिंह नगर, हरिद्वार और नैनीताल में आंधी के साथ भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं उत्तर प्रदेश के अलग अलग इलाकों में बिजली गिरने समेत बारिश से जुड़े हादसों में 25 लोगों की मौत हो गई है।

उत्तर प्रदेश में तेज हवा के साथ शुक्रवार को दिनभर बारिश होती रही और कई स्थानों पर ओले गिरे जिससे फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बिजली गिरने समेत मौसम से जुड़े हादसों में 25 लोगों की मौत होने सूचना है। बताया जाता है कि सीतापुर आठ, लखीमपुर पांच, बाराबंकी-बहराइच दो-दो, अयोध्या, बलरामपुर, हरदोई, कानपुर, बिजनौर, फतेहपुर, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

स्थानीय विभाग की मानें तो अगले दो से तीन दिन तक बदली, बूंदाबांदी और बारिश के आसार हैं। मध्य उत्तर प्रदेश में आंधी, पानी और ओलावृष्टि ने खेत में खड़ी फसलों को 60 फीसद तक बर्बाद कर दिया है। हरदोई, सीतापुर और बाराबंकी में तो बड़े-बड़े ओले गिरे और सड़ाकें पर बर्फ बिछ गई। सीतापुर में ओलावृष्टि से 245 गांव प्रभावित हुए हैं।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 14 मार्च को बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और सिक्किम के कई इलाकों में आंधी और गरज चमक के साथ बारिश दर्ज की जा सकती है। उत्तर बिहार के जिलों में अगले 24 घंटे तक बारिश की संभावना है। इस दौरान तराई के कुछ इलाकों में ओले भी पड़ सकते हैं। इसके बाद मौसम के साफ तथा शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम का पूर्वानुमान जारी करने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक, 16 मार्च के बाद मैदानी इलाकों में मौसम साफ और शुष्क हो जाएगा और तापमान में भी बढ़ोत्तरी होगी। इससे लोगों को मौसमी बिमारियों से निजात मिल सकती है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ 15 मार्च तक पूरब में चला जाएगा। यही नहीं चक्रवाती सिस्टम भी निष्प्रभावी हो जाएगा।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !