पटना : बिहार राज्य विद्युत नियामक आयोग ने बिजली दर में 10 पैसे प्रति यूनिट कम करने का फैसला किया है. इसके साथ ही उपभोक्ताओं से अब मीटर रेंट भी नहीं लिया जाएगा. फिक्स चार्ज में कोई बदलाव नहीं किया गया है. बिहार विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष एसके नेगी, सदस्य राजीव अमित और आरके चौधरी ने संयुक्त रूप से यह फैसला दिया है.
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
खुदरा विद्युत विक्रय दर में 10 पैसा प्रति किलोवॉट सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं को एक समान रूप से घटाया जाएगा. साउथ बिहार और नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने फिक्स चार्ज में 22.5 प्रतिशत बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव दिया था जो खारिज हो गया. मीटर रेंट प्रीपेड वालों के लिए 50 रुपए और पोस्टपेड वालों के लिए 20 रुपए था जो इस साल एक अप्रैल से खत्म हो जाएगा.

आपको बता दें कि बिजली कंपनियों ने 22.5 फ़ीसदी फिक्स चार्ज में बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव दिया है .इसके अलावा प्रीपेड मीटर में बढ़ोतरी करने व अन्य चार्ज में भी बढ़ोतरी की मांग रखी है.

हालांकि विद्युत विनियामक आयोग ने जनसुनवाई के दौरान आम उपभोक्ताओं की राय ली थी .हालांकि आयोग के अध्यक्ष एवं अन्य सदस्य बिजली कंपनी की ज्यादातर मांग से सहमत नहीं थे.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !