Breaking News

कोरोना पर नियंत्रण के लिए जनसहयोग बेहद जरूरी : दिनेश शर्मा

शायद दुनिया के इतिहास में ये पहला ऐसा युद्ध होगा, जिसे घर बैठकर जीता जा सकता है।

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कोरोना वायरस के संकट को देखते हुए प्रदेशवासियों से अपील की है कि कोरोना से जीतना सबसे आसान भी है और सबसे कठिन भी…। अगर घर बैठ गए तो जीत गए और बाहर निकल गए तो हार गए। शायद दुनिया के इतिहास में ये पहला ऐसा युद्ध होगा, जिसे घर बैठकर जीता जा सकता है।

उन्होंने कहा है कि केंद्र व राज्य सरकार अपने स्तर से बीमारी से निपटने के लिए हर संभव उपाय कर रही है। इन उपायों को लागू करके कोरोना जैसी महामारी पर नियंत्रण के लिए जन सहयोग बेहद जरूरी है। डा. शर्मा ने विशेष रूप से बच्चों और अभिभवकों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक रहने को कहा है।

संक्रमण के इस दौर में सरकार के निर्देशों का पालन करना हर प्रदेशवासी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि इस बीमारी से बचाव का उपाय सोशल डिस्टेंसिंग व हाथ को समय-समय पर साबुन से धोना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में ही राज्य सरकार ने आगे बढते हुए प्रदेश के कुछ जिलों में लॅाकडाउन की घोषणा की है।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …