Breaking News

कालाबाजारी पर योगी सख्त, बोले-जरूरत पड़े तो जमाखोरों पर रासुका लगाएं

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जमाखोरों तथा कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। जरूरत पड़ने पर इन पर रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगाकर कड़ी कार्रवाई करें।

मुख्यमंत्री ने गुरुवार को अपने आवास पर अधिकारियों के साथ लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से प्रदेश की 60 हजार ग्राम पंचायतों से संवाद स्थापित कर उन्हें कोरोना के बचाव और इलाज की जानकारी दी जाए, साथ ही ग्राम पंचायतों में इससे जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी प्राप्त करने की व्यवस्था की जाए

मुख्यमंत्री के कहा कि प्रदेश में कोई भी व्यक्ति भोजन के बगैर न रहे, इसके लिए 14,000 से ज्यादा वाहन वालंटियर सहित सभी क्षेत्रों में भेज दिए गए हैं। ये वालंटियर घर-घर दूध, सब्जी, दवा, खाद्यान्न पहुंचा रहे हैं। वालंटियर इस बात का ध्यान रखें कि भीड़ न जमा हो और लोगों के घरों तक खाद्य सामग्री समय से पहुंचती रहे।सीएम ने कहा कि निराश्रित लोगों, श्रमिकों, बुजुर्गों, झुग्गी-झोपड़ी तथा किसी भी तरह के आश्रय स्थल और हॉस्टलों में रहने वाले लोगों के लिए कम्युनिटी किचेन स्थापित किए जाएं। मुख्यमंत्री ने सीमावर्ती जनपदों को निर्देश दिया है कि उत्तर प्रदेश के भीतर जो भी व्यक्ति आश्रय स्थल, रैनबसेरों आदि स्थानों पर पहुंच गए हैं उनके भोजन और शुद्ध जल की व्यवस्था वहीं तत्काल की जाए।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …