संजय कुमार मुनचुन : पूरी दुनिया आज वैश्विक महामारी कोरोना की जद में है, ऐसे में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के भतीजे नागेंद्र राय ने एक गाना गया है, जिसका बोल है – ‘कल चमन था, आज ये सेहरा हुआ – देखते ही देखते ये क्या हुआ।‘ यह गाना अब खूब वायरल हो रहा है। गाने में नागेंद्र राय ने कोरोना के कहर को संगीतबद्ध किया है।

साथ ही उन्होंने गाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोरोना को लेकर उठाये कदम की भी तारीफ की है। और कहा कि अगर वे ऐसा नहीं करते तो देश की स्थिति अभी और खराब होती। उन्होंने अपने गाने में इस बात का भी जिक्र किया है कि आने वाले दिनों में भारत कोरोना की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
नागेंद्र राय ने इस गाने को अपने ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। वे इस गाने से पहले साथी रे और सिंदुरवा बड़ा अनोमल रे जैसी भोजपुरी फिल्मों में भी गाना गा चुके हैं। और अब वे कोरोना पर गाना लेकर आये हैं, जिसके बारे में उनका कहना है कि यह गाना कोरोना की तबाही और उसमें भारत के संघर्ष को अमर करेगी। हमने इस गाने के जरिये जनजागृति फैलाने का भी प्रयास किया है।

इसमें हमने ये भी बताया है कि कोरोना को हराने के लिए हमें अपने घरों में रहकर लड़ना होगा। तभी हम बच पायेंगे और इंसानियत बचेगी। मुझे उम्मीद है मेरा यह गाना श्रोताओं को खूब पसंद आयेगी। कोरोना से लड़ाई में यह गाना लोगों के लिए इनर्जी बूस्टर का काम करेगी। आपको बता दें कि नागेंद्र राय बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के भतीजे हैं। वे लालू प्रसाद के बड़े भाई महावीर राय के बेटे हैं। लालू यादव महावीर यादव के आवास पर ही रहकर पढ़ाई करते थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !