
राज प्रताप सिंह (लखनऊ ब्यूरो) :: नेपाल बार्डर से तबलीगी जमातियों के भारत में घुसने की खबर के बाद यूपी शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने मुतावल्लियों को निर्देश जारी किए है कि वक्फ की किसी भी मस्जिद या मदरसे में कोई तबलीगी जमाती दिखाई तो उसे फौरन पुलिस के हवाले करें। इसकी सूचना मुतावल्ली वक्फ बोर्ड की हेल्पलाइन पर भी दे सकते हैं।
वसीम रिजवी ने बताया कि खूफिया विभाग से सरकार को सूचना मिली है कि कुछ तबलीगी जमात के लोग नेपाल बार्डर के रास्ते भारत में घुसने की कोशिश में लगे हैं। उन्होंने बताया कि नेपाल सीमा से लगी वक्फ बोर्ड के मदरसों व मस्जिदों के मुतावल्लियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि तबलीगी जमातियों को मस्जिदों में घुसने से रोके। कोई भी उनकी छुपने में मदद नहीं करें। किसी मुतावल्ली के खिलाफ जमाती को छुपाने की सूचना मिली तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और सरकार से रासुका लगाने की सिफारिश भी की जाएगी।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !