Breaking News
Home / उ० प्र० / इटावा / किसानों के पक्ष में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करे सरकार : शिवपाल

किसानों के पक्ष में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करे सरकार : शिवपाल

राज प्रताप सिंह (लखनऊ ब्यूरो) :: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा है कि सरकार द्वारा रबी फसल कटाई की अनुमति दिए जाने के बाद भी कटाई कार्य में लगे किसानों को परेशान किया जा रहा है। सरकार से मांग की है कि किसानों के पक्ष में स्पष्ट दिशा निर्देश जारी किया जाए। शिवपाल यादव ने कहा है कि सरकार द्वारा रबी फसलों की कटाई में इस्तेमाल होने वाले कम्बाईन, हार्वेस्टर समेत दूसरे उपकरणों और खेतिहर मजदूरों को लाक डाऊन से छूट दिया गया है। ऐसे में किसानों को परेशान किया जाना गंभीर है। कुछ स्थानों पर पुलिस किसानों की पिटाई भी कर रही है ऐसी सूचनाएं भी आ रही हैं। रबी की फसल खेतों में तैयार खड़ी है। सैकड़ों किसानों की आजीविका खतरे में है। देश के किसान इस संकट की घड़ी में मौसम के साथ ही इस वैश्विक आपदा की दोहरी मार झेल रहे हैं। स्पष्ट दिशा निर्देश जारी कर सरकार किसानों को इस शोषण से बचाए।

Check Also

“आखिरी कॉल में बोली—‘मुझे बचा लो’… तीन महीने की शादी के बाद युवती की संदिग्ध मौत से सनसनी”

ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने …

लालच में अंधा बाप, मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या

ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव से सामने आई एक दिल दहला देने वाली घटना ने …

मुजफ्फरनगर में IVF से जन्मीं बछियां, डेयरी क्षेत्र में नई क्रांति की शुरुआत

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पशुपालन के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की …