Breaking News

COVID-19 :: राजधानी पटना पूरी तरह सील, सुरक्षा के कड़े इंतजाम – डीएम कुमार रवि

पटना (संजय कुमार मुनचुन) : कोरोना के रोकथाम और लोगों को सुरक्षित रखने के लिए पटना को पूरी तरह से सील कर नकेल कसने की कवायद जारी हो गई है। दरअसल नालंदा और बेगूसराय के हॉटस्पॉट बनने के बाद पटना को सेफ करने के लिए इसकी सीमाओं को सील कर दिया गया है।


पटना को सील करने के बाद अब पटना से ना कोई व्यक्ति बाहर जा सकता है और ना ही पटना आ सकता है। पटना जिला प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है और सिर्फ आपातकाल सेवा के लिए ही लोग आ-जा सकते हैं


फाइल फोटो

इस मामले में पटना के जिलाधिकारी कुमार रवि ने बताया है कि पटना के बॉर्डर में जितने भी आने जाने वाले रास्ते हैं उन सभी पर पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। साथ ही उन्हें निर्देशित कर दिया गया है कि जो लोग अनावश्यक इधर से उधर आने जाने का प्रयास कर रहे हैं उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने आगे बताया कि केवल पास होल्डर और आवश्यक कार्य में लगे लोगों की ही परमिशन होगी।

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …