Breaking News

यूपी में कोरोना से एक और मौत, 869 पॉजिटिव मरीज

लखनऊ।उत्तर प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 869 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को बताया कि ये संक्रमण कुल 49 जिलों से आए हैं। प्रदेश में 20 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। प्रयागराज और बरेली से सभी लोग डिस्चार्ज हो गए हैं। ये दोनों जिले कोरोना संक्रमितों से मुक्त हो चुके हैं।  मेरठ में शनिवार को कोरोना संक्रमित एक और मरीज की मौत हो गई। मरीज की मौत सुबह हुई और शाम को उनके कोरोना सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब तक मेरठ में कोरोना से तीन मरीजों की मौत हो चुकी है। मेडिकल कालेज प्राचार्य डा. आरसी गुप्ता ने मृतक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने की पुष्टि की है। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कुछ और जिलों में हॉट स्पॉट कम हो रहे हैं। गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, लखनऊ, आगरा और सहारनपुर सबसे ज्यादा प्रभावित हैं । 1025 लोगों को आइसोलेशन में रखा गया है। क्वारंटीन किए गए लोगों की संख्या 10814 है। मेरठ मेडिकल कालेज प्राचार्य डा. आरसी गुप्ता ने बताया कि सरायकाजी स्थित राजनगर निवासी 52 वर्षीय चंद्रपाल सिंह को शुक्रवार दोपहर उनके परिजनों ने बुखार, खांसी और सांस फूलने की शिकायत के बाद मेडिकल में भर्ती कराया था। उनकी हालत काफी गंभीर थी। बेहतर इलाज का हरसंभव प्रयास किया गया। कोरोना का संदिग्ध मरीज मानकर सैंपल लिया गया। उनको आइसोलेशन वार्ड में रखा गया।  शुक्रवार देर रात उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें ऑक्सीजन पर रखा गया। देर रात करीब दो बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। प्राचार्य ने बताया कि चंद्रपाल सिंह मेरठ के संतोष हॉस्पिटल के एकाउंटेंट थे। उन्हें मेडिकल लाने से पहले दो दिन संतोष हॉस्पिटल में रखा गया था। परिजनों के अनुसार संतोष हॉस्पिटल के बाद उन्हें घर भेज दिया गया था। बाद में उन्हें मेडिकल लाया गया। प्राचार्य ने बताया कि अब तक मेरठ में कोरोना से तीन मौत हो चुकी हैं। 15 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव से निगेटिव आने के बाद मेडिकल के आइसोलेशन वार्ड से डिस्चार्ज किया जा चुका है। इससे पूर्व जलीकोठी क्षेत्र के अहमदनगर निवासी वृद्ध की मौत 16 अप्रैल और शास्त्रीनगर निवासी एक व्यक्ति की मौत एक अप्रैल को हुई।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …