Breaking News

वैशाली के बाद पटना वाली महिला की भी रिपोर्ट निगेटिव

संजय कुमार मुनचुन : वैशाली वाले जिस शख्स की मौत हुई उसके बाद जब उसका फिर से स्वाब टेस्ट किया गया तो रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी, इस माजरे को स्वास्थ्य विभाग समझने के फेर में ही लगा था कि पटना वाली खजपुर की महिला की रिपोर्ट पहले पॉजिटिव आती है लेकिन जब दुबारा जांच की जाती है तो इस महिला की भी रिपोर्ट निगेटिवा आती है.


वैशाली के जिस शख्स की कोरोना से मौत की बात सामने आई थी उसका जब दुबारा टेस्ट हुआ तो उसकी रिपोर्ट निगेटिव मिली. स्वास्थ्य विभाग ने पेंच को सुलझाने में जुटा था कि आखिर ये कैसे हुआ?

स्वास्थ्य विभाग इसको लेकर एक्सपर्ट की राय ही ले रहा था कि पटना की खजपुरा की महिला जिसे कोरोना पॉजिटिव बताया गया था आज उसकी भी दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई गई. वैशाली और पटना वाली महिला को पटना एम्म ने कोरोना पॉजिटिव बताया था लेकिन जब दूसरी जगह जांच हुई थो दोनों का रिपोर्ट निगेटिव पाया गया. RMRI ने वैशाली वाले मृत शख्स के स्वाब टेस्ट किया तो उसका कोरोना रिपोर्ट निगेटिव पाया गया जबकि पटना वाली महिला का एनएमसीएच ने स्वाब टेस्ट किया तो उसकी भी रिपोर्ट निगेटिव ही आई.

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …