डेस्क : बिहार के नालंदा जिले के जिलाधिकारी, सिविल सर्जन, नगर आयुक्त समेत तमाम प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सहित 79 लोगों का कोरोना रिपोर्ट सोमवार को निगेटिव आई है। सदर पीएचसी के डॉक्टर की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आते ही जिले में खलबली मच गई।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
अस्पताल के साथ ही उससे संबंधित विभागों के अलावा प्रशासनिक अधिकारी सकते में आ गए। जांच के लिए डीएम, एसपी, सीएस, डीडीसी, एसडीओ जनार्दन प्रसाद अग्रवाल समेत तमाम बड़े अधिकारियों के सैंपल लिए गए।

जिले के सभी बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्षों के भी सैंपल जांच के लिए भेजे गए। रविवार को सदर अस्पताल से करीब 200 सैंपल लिए गए। स्वास्थ्य विभाग से संबंध रखने वाले तमाम अधिकारियों व कर्मियों समेत डेढ़ हजार लोगों सैंपल लेने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !