पटना सिटी (श्रवण राज) : अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत की दुखद खबर के बाद अस्पताल से एक राहत भरी खबर है। अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव 10 मरीजों को एक साथ अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
- सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा की अनूठी पहल :: नवरात्रि में स्कूल बैग और स्टेशनरी बांटकर शिक्षा के लिए किया जाएगा प्रेरित
- दरभंगा में जन वितरण प्रणाली को मिलेगा तकनीकी मजबूती, 70 नव PDS विक्रेताओं को वितरित हुई ईपॉस मशीन
- मदारपुर में निर्माणाधीन नाला एवं दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में FMCG Products की आड़ में कंटेनर से लाई जा रही 4,947.120 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
स्वस्थ हुए मरीजों में बक्सर के चार, पटना के तीन,सासाराम के एक, नालंदा के एक और मुंगेर का एक मरीज शामिल है। स्वस्थ 10 मरीजों में 4 बच्चे भी शामिल हैं। आरएमआरआई में कोरोना की तीसरी सैंपल जांच में सभी 10 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आते उन्हें 14 दिनों के होम क्वॉरेंटाइन को लेकर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। एंबुलेंस से इन सभी 10 मरीजों को उनके घर भेज दिया गया।

कोरोनावायरस से जिंदगी की जंग जीतने से खासे उत्साहित स्वस्थ हुए। मरीजों ने इसे लेकर जहां एनएमसीएच के डॉक्टरों के प्रति विशेष आभार प्रकट किया वहीं आम लोगों से भी इस बीमारी का डटकर मुकाबला की अपील की।

एक साथ 10 मरीजों के स्वस्थ होकर घर लौटने पर अस्पताल में तैनात डॉक्टरों ने प्रसन्नता जताते हुए लोगों से इस बीमारी को लेकर विशेष एहतियात बरतने की अपील की।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !