(लखनऊ ब्यूरो) :: बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रवासी मजदूरों से उनके घर तक भेजने के लिए किराए लेने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

उन्होंने कहा है कि सरकारें अगर प्रवासी मजदूरों का किराया देने में आनाकानी करती हैं तो बसपा के सामर्थ्यवान लोग उन्हें किराए देने में मदद करेंगे।
मायावती ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा है कि यह अति-दुर्भाग्यपूर्ण है कि केंद्र व राज्य सरकारें प्रवासी मजदूरों को ट्रेनों व बसों से भेजने के लिए उनसे किराया वसूल रही हैं। सभी सरकारें यह स्पष्ट करें कि वे उन्हें भेजने के लिए किराया नहीं दे पाएंगी। उन्होंने कहा है कि ऐसी स्थिति में बसपा का यह भी कहना है यदि सरकारें प्रवासी मजदूरों का किराया देने में आनाकानी करती हैं, तो फिर बसपा अपने सामर्थ्यवान लोगों से मदद लेकर प्रवासी मजदूरों को भेजने की व्यवस्था करने में अपना थोड़ा योगदान जरूर करेगी।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !