Breaking News

लॉकडाउन में शराब बिक्री का फैसला है घातक : अजय कुमार लल्लू

राज प्रताप सिंह (लखनऊ ब्यूरो) :: कांग्रेस ने शराब बिक्री पर ऐतराज जताते हुए कहा है कि जिस समय प्रदेश में कोरोना महामारी चरम पर है। उसी समय सरकार ने राजस्व बढ़ाने के लिए शराब की दुकानें खोल दी हैं।

यहां सोशल-डिस्टेंसिंग का पालन न होने पर संक्रमण का खतरा और बढ़ जायेगा।प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा है कि इस समय सरकार का मुख्य काम कोरोना महामारी की रोकथाम में लगे डॉक्टरों, नर्सों, टेक्नीशियनों व सफाईकर्मियों को पीपीई किट और मास्क उपलब्ध कराना है। प्रवासी मजदूरों और जरूरतमंद लोगों को सुचारू रूप से घर पहुंचाना है। इस समय सरकार को शराब बिक्री से ज्यादा इन मुद्दों पर काम करना चाहिए।उन्होंने चेतावनी दी है कि पुलिस व प्रशासन लॉकडाउन में किसान, सब्जी उत्पादक, दुग्ध उत्पादकों के साथ बुरा व्यवहार कर रही है। उन्हें तितर-बितर करने के लिए प्रताड़ित कर रही है। इनका उत्पीड़न कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। वहीं उन्होंने इस वर्ग के लिए सरकार से विशेष पैकेज की मांग भी की है।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

चालक को आई झपकी, गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर बस; 20 यात्री घायल

गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: डबल डेकर बस पलटी, 20 यात्री घायल, 5 की हालत …