Breaking News

स्काउट गाइड ने किया मास्क वितरण, अभियान चलाकर कोरोना को लेकर फैला रहे जागृति

सोशल डिस्टेंसिंग के साथ पढ़ाया स्वच्छता नियमों के पालन का पाठ

मॉस्क वितरण करती भारत स्काउट गाइड की कैडेट

झंझारपुर मधुबनी/डॉ संजीव शमा : भारत स्काउट गाइड जिला संस्था मधुबनी द्वारा बुधवार को जिला संगठन आयुक्त केशव कुमार सिंह के दिशा निर्देश में झंझारपुर, मधुबनी, बासोपट्टी, बाबूबरही के साथ जिले के शहर की राशन दुकानों व भीड़ वाले स्थानों पर मास्क वितरण कर कोरोना महामारी के प्रति व्यापक जनचेतना जागृत की गई। राशन तथा किराना दुकानों व भीड़ वाले स्थान पर स्काउट गाइड दल के बासोपट्टी उच्च विद्यालय की राज्य पुरस्कार प्राप्त गाइड अंबिका कुमारी,श्रवण कुमार,गणेश कुमार,सुशील कुमार, दिलीप कुमार आदि स्काउट गाइड ने मास्क का वितरण किया ।

बिहार राज्य भारत स्काउट गाइड मधुबनी जिला की संगठन आयुक्त गाइड ममता मॉस्क बनाती हुई

स्काउट गाइड ने लोगों को सोशल डिस्टेंश हेतु वार्ता के माध्यम से लोगों को जागृत किया कि वे कोरोना से न तो डरें और न डराएं, सुरक्षा नियमों को स्वेच्छा से आत्मसात कर सजगता से स्वयं बचें व दूसरों को भी जागृत कर बचाएँ।भारत स्काउट गाइड के कैडेट्स ने बाजार एवं सब्जी मार्केट क्षेत्र पर लोगों को मास्क लगाने,हाथ धोने,दूरी बनाए रखने,अधिक संख्या में एकत्र न होने सहित घर के अंदर व घर के बाहर स्वच्छता व सुरक्षा नियमों तथा सरकारी लॉक डॉउन तीन के नियम कायदो के प्रति जनचेतना गतिविधियों के क्रमिक आयोजन द्वारा लॉक डाउन नियमों के पालन कर प्रशासन का सहयोग कर सजग नागरिक बनने हेतु प्रेरित किया व शंकाओं तथा प्रश्नों का निदान किया।

Check Also

दरिंदगी :: झंझारपुर के मधेपुर में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, एक गिरफ्तार 4 फरार

मधुबनी जिला के झंझारपुर के मधेपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ 5 …

झंझारपुर के पूर्व MLA गुलाब यादव के घर पर ईडी का छापा, पटना पुणे झंझारपुर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

  डेस्क। झंझारपुर के पूर्व विधायक गुलाब यादव के घर पर मंगलवार सुबह ईडी की …

बिहार पुलिस के पैंथर टीम के 2 जवानों को मारी गोली, एक की हालत गंभीर

  डेस्क। बिहार के मधुबनी के कलुआही थानाक्षेत्र में शराब तस्करों ने पुलिस की पैंथर …