Breaking News

विधायक संजय की गाड़ी से शराब बरामद, ड्राइवर समेत चार गिरफ्तार


पटना ब्यूरो संजय कुमार मुनचुन : बिहार में शराबबंदी लागू है और शराब की तस्करी भी चालू है। ऐसे में बक्सर सदर के कांग्रेस विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी की गाड़ी से पुलिस ने शराब की बोतलें बरामद की है। पुलिस ने यह बरामदगी सिमरी थाना क्षेत्र के नगपुरा में वाहन जांच के दौरान की है।


पुलिस ने मामले में विधायक की निजी गाड़ी को जब्त करते हुए गाड़ी पर सवार चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। विधायक बक्सर सदर की गाड़ी से शराब बरामदगी की सूचना मिलने पर जांच के लिए मौके पर पहुंचे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी केके सिंह ने लोगों से पूछताछ की।

विधायक संजय तिवारी

वहीं इस मामले में विधायक संजय तिवारी ने कहा कि जरूरतमंदों में राहत सामग्री बांटने के लिए उन्होंने अपनी गाड़ी दी हुई थी अब गाड़ी ले गए लोगों ने क्या किया और क्या हुआ इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

इस संबंध में सिमरी थानाध्यक्ष ने बताया कि नदी के रास्ते शराब की तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी बीच एक स्कॉर्पियो आती दिखी।

वाहन की तलाशी लेने पर महंगी शराब की चार बोतलें बरामद हुई है। पुलिस ने गाड़ी जब्त करते हुए वाहन पर सवार चालक समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …