Breaking News

अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की बेरहमी से की पिटाई, आरोपी शराबी पति गिरफ्तार

नौबतपुर से बिक्कु कुमार का रिपोर्ट : राजधानी पटना से सटे नौबतपुर में शराबी पति ने नशे की हालत में अवैध संबंध के शक को लेकर अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई की। घटना नौबतपुर थाना इलाके के बहुआरा गांव की है।

आपको बता दें कि संगीता देवी का विवाह पूरे रीति रिवाज के साथ सुरेंद्र रविदास के साथ हुआ था। इस बीच इनके 7 बच्चे भी हुए। कुछ समय तक तो सब कुछ ठीक चलता रहा। लेकिन जब पीड़िता को पता चला कि सुरेंद्र रविदास शराबी है तो परिवार में आये दिन झगड़ा होने लगा।

बताया जाता है कि पति आये दिन अवैध संबंध के शक को लेकर शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट करता था। उसने आज भी शराब के नशे में धुत होकर आया और अपनी पत्नी की डंडे से उसके पैर और कमर में बेरहमी से पिटाई कर दिया। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को इलाज के लिए नौबतपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया।

वहीं नौबतपुर थाना प्रभारी सम्राट दीपक ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़ित महिला के द्वारा थाने में अभी तक लिखित शिकायत नहीं दिया गया है। दिए जाने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …