Breaking News

नगर निगम कर्मी की हत्या के बाद परिजनों से मिलने पहुंचे सांसद पुत्र अभिमन्यु यादव

नौबतपुर से बिक्कु कुमार का रिपोर्ट : नौबतपुर में नगर निगम कर्मी की हत्या के 6 दिन बाद मंगलवार को शाम में सांसद राम कृपाल यादव के पुत्र अभिमन्यु यादव ने पीड़ित परिजनों से मिलकर उनका ढाढस बंधाया। वहीं अभिमन्यु यादव ने पीड़ित परिवार को फोन पर अपने पिता जी भी बात करवाया।

उन्होंने बताया कि घटना के दिन से हमारे पिता जी पीड़ित परिवार से लगातार बात करते रहे हैं। आगे भी किसी भी मदद कि जरुरत पड़ेगी तो हमारी टीम की ओर से मदद कि जाएगी मै हमेशा पीड़ित परिवार के साथ खड़ा रहूंगा।

आपको बता दें कि पिछले दिनों मंगलवार को नौबतपुर में बिहटा सरमेरा नव निर्माण पथ पर गोरया स्थान के पास अज्ञात अपराधियों ने नगर निगम कर्मी भोला पासवान को अंधाधुंध गोली मारकर जख्मी कर दिया था।

जख्मी हालात में वहां मौजूद लोगों और नौबतपुर पुलिस के द्वारा नौबतपुर रेफरल अस्पताल में लाया गया। जहां से भोला पासवान को पटना एम्स रेफर कर दिया गया था। जहा इलाज के दौरान जख्मी भोला पासवान की मौत हो गई थी। भोला पासवान नगर निगम के ओर से बाज़ार से चुगी वशुली करता था। जिसकी बाइक सवार अपराधियों ने हत्या कर दी थी।

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …