पटना श्रवण राज : लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देश पर लोकजनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज ने टीम गठित कर प्रदेश उपाध्यक्ष सदस्य संसदीय बोर्ड संजय पासवान, प्रदेश महासचिव ई0 सत्येन्द्र कुमार सिहं, प्रदेश कार्यालय प्रभारी राजेन्द्र विश्वकर्मा कन्हैया सिंह, सुरेंद्र विवेक, विभूति पासवान, राजेश, अंतिम दुवे

युवा जिला अध्यक्ष रंजीत यादव को मोकामा घटना स्थल की जाँच पड़ताल की और पीड़ित परिवार से मिले।

परिजनों से मिलकर इस घटना को बड़ा ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया और कड़े शब्दों में निंदा की। साथ ही सरकार से दस दस लाख मुआवजे की मांग किया गया। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया दोनों ही पीड़ित परिवारों को नौकरी दिलाने की बात भी कही गई है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !