नौबतपुर से बिक्कु कुमार का रिपोर्ट : बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा आज से चुनावी अभियान की शुरूआत कर रही है। तो वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय जनता दल इस रैली का विरोध करती हुई नजर आ रही है। आरजेडी नेता राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं संग थाली बजाकर इस वर्चुअल रैली का विरोध जताया है।

वही नौबतपुर में भी राजद नेताओ ने आज थाली बजा कर रैली का विरोध करते हुए आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी प्रवासी मजदूरों के हालातों को सुधारने के बजाय चुनाव पर ज्यादा ध्यान केंद्रित कर रही है। इस कार्यक्रम में नौबतपुर प्रखंड के सभी राजद नेता उपस्थित रहें।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !