लखनऊ ब्यूरो (राज प्रताप सिंह) :: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में कोरोना से दो मंत्रियों की दुखद मौतों के बाद भी भाजपा सरकार सिर्फ राजनीति में उलझी है। टेस्टिंग और इलाज का हाल बहुत ही बुरा है। अखिलेश यादव ने यह बात पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व विधायकों से मुलाकात में कही। अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में कोरोना महामारी और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर विपक्ष ही नहीं खुद सत्तारूढ़ दल भाजपा के सांसद और विधायक शासन-प्रशासन पर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में सरकारी सेवाओं में आरक्षण खत्म है। अब दलित और पिछड़े वर्ग के युवकों को सड़क पर उतर कर साइकिल चलाने को कमर कस लेनी चाहिए। सपा विधायकों ने कहा कि कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या में लगातार वृद्धि चिंताजनक है। इलाज और अस्पतालों की दशा खराब है। विधायकों ने श्री यादव को यह भी बताया कि विभिन्न जनपदों में समाजवादी कार्यकर्ताओं के खिलाफ फर्जी केस बनाए जा रहे हैं। संकट काल में पलायन कर आ रहे श्रमिकों की मदद में लगे समाजवादी नेताओं पर भी मुकदमें लगा दिए गए हैं। भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री के ठोको निर्देश के तहत पुलिस फर्जी एनकाउण्टर कर रही है। मानवाधिकार आयोग और अदालत ने भी इसका संज्ञान लिया है। विधायकों ने कहा कि जब सन् 2022 में समाजवादी सरकार बनेगी। तभी जनता की समस्याओं का समाधान हो सकेगा। भाजपा विकास के मामले में विफल साबित हुई है। उसके राज में जनता त्रस्त है।
Check Also
एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश
रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …
कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’
उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …
सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान
‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !