डेस्क : राजधानी पटना से एक बार फिर शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां के गौरीचक थाना क्षेत्र में एक महिला को अगवा कर के आठ लोगों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं आरोपितों ने दरिंदगी की घिनौनी घटना का वीडियो भी बना लिया। फिर शुक्रवार की देर शाम दरिंदों ने वीडियो वायरल कर दिया। दरिंदों ने ये वहशीपन तब दिखाया जब महिला काम के बाद अपने घर लौट रही थी।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
सुनसान जगह में ले जाकर झोपड़़ी में किया गैंग रेप
बताया गया है कि 45 साल की पीड़िता पटना में दाई का काम करती है। काम करके वह पटना से अपने गांव जा रही थी। गांव पहुंचने से पहले गौरीचक क्षेत्र के रास्ते में उसे बाइक पर सवार दो युवक मिले। और उसे गांव तक छोड़ देने की बात कहते हुए बाइक पर बिठा लिया और पुनपुन बांध की ओर सुनसान जगह स्थित एक झोपड़ी में ले गये।
यहां पर छह युवक और आ गये। इसके बाद महिला के सभी कपड़े उतारकर आठों आरोपितों ने बारी-बारी से गैंगरेप किया। महिला आरोपितों के सामने गिड़गिड़ाती रही लेकिन दरिंदों को उसपर तरस नहीं आयी। वायरल वीडियो में आरोपितों द्वारा महिला को शराब पिलाने की भी कोशिश की गई।
22 से 24 वर्ष के हैं सभी आरोपित
वायरल वीडियो व मामले की छानबीन में पुलिस को पता चला है कि सभी आरोपित महज 22 से 24 साल के हैं। सूत्रों की मानें तो पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि दरिंदगी करने वाले सभी आरोपित शराब के नशे में थे। विरोध करने पर वे जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। धमकी के डर से वह बदहवाश हाल में किसी तरह अपने घर चली गई।
पटना एसएसपी ने खुद की मामले की छानबीन
वीडियो वायरल होने के दो घंटे बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच में जुट गई। पीड़िता को चिह्नित कर उसका बयान दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी में पुलिस छापेमारी कर रही है। देर रात मामले की जांच के सिलसिले में एसएसपी उपेंद्र शर्मा भी गौरीचक थाने पहुंचे और मामले की पड़ताल की।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए की जा रही रेड
बताया जा रहा है कि धमकी के डर से वह महिला बदहवाश हाल में किसी तरह अपने घर चली गई। गौरीचक के प्रभारी आरके मंडल ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। आरोपितों की तलाश में फहीमपुर गांव में छापेमारी की जा रही है। मामले की जांच के बाद जल्द ही आरोपित पकड़े जाएंगे।
वहीं, आईजी रेंज संजय सिंह ने कहा कि विधवा से गैंगरेप का वायरल वीडियो सामने आया है। वीडियो की जांच कर सच्चाई का पता लगाया जा रहा है। एसएसपी समेत क्षेत्र के आला पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !