Breaking News

सात महीने में 18 कर्मचारी घूस लेते दबोचे गए

सीएम ने दिए भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश

लखनऊ ब्यूरो (राज प्रताप सिंह) :: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मचारियों व अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एसीओ) ने इस वर्ष 31 जुलाई तक की अवधि में 18 लोक सेवकों को घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर भ्रष्ट लोक सेवकों को पकड़ने के लिए एसीओ द्वारा अधिक से अधिक ट्रैप किए जाने का प्रयास हो रहा है। इस वर्ष के सात महीनों में कुल 150 अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार में लिप्त होने के कारण कार्रवाई की गई है।

इसमें 33 कर्मचारी पुलिस विभाग के और 117 कर्मचारी अन्य विभागों के हैं। भ्रष्टाचार में संलिप्त इन 150 कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई का ब्योरा देते हुए एसपी एसीओ ने बताया कि 14 कर्मचारियों के विरुद्ध खुली जांच, 12 कर्मचारियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकरण, 8 के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही, 26 के विरुद्ध जांच/स्थानान्तरण करने एवं 90 के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल किए जाने की संस्तुति की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि भ्रष्टाचार के संबंध में एसीओ द्वारा इस अवधि में 153 अभिसूचना, जांच व विवेचनाओं का भी निस्तारण किया गया है।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *