Breaking News
Home / उ० प्र० / यूपी में हाहाकार, अपराधी कर रहे खूनी तांडव : अखिलेश

यूपी में हाहाकार, अपराधी कर रहे खूनी तांडव : अखिलेश

लखनऊ ब्यूरो (राज प्रताप सिंह) :: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में चारों ओर हाहाकार मचा हुआ है। बेखौफ अपराधी खूनी तांडव कर रहे हैं। कोरोना महामारी के संक्रमण में कई हजार जानें जा चुकी हैं। शिक्षा-स्वास्थ्य की व्यवस्थाएं बर्बादी के कगार पर हैं।अखिलेश ने गुरुवार को जारी बयान में यह बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकारों को जनता की तकलीफों और रसातल में जा रही अर्थव्यवस्था की कोई चिंता नहीं है। उनका काम और ध्येय सिर्फ चुनाव जीतना और सत्ता में येनकेन प्रकारेण कब्जा बनाए रखना है।उन्होंने कहा मुख्यमंत्री चाहे जितने आर्डर जारी करें उन्हें उनके प्रवचन से ज्यादा कुछ नहीं समझा जाता है। उन्होंने कभी ठोको नीति का उपेदश दिया था।

परिणाम स्वरूप कई जगहों पर पुलिस या अपराधियों ने भाजपा नेताओं को भी ठोक पीट कर हिसाब पूरा कर दिया। स्वास्थ्य विभाग को समाजवादी सरकार ने जितना सुदृढ़ किया था भाजपा सरकार ने उतना ही उसे अपंग बनाया है। स्वास्थ्य सेवाओं की गड़बड़ी का परिणाम जनता भुगत रही है। कोरोना संक्रमण में अब तक प्रदेश में कई हजार जानें चली गई हैं। कोरोना संक्रमितों के इलाज में लापरवाही की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। लोगों में दहशत है। भाजपा के मंत्री, विधायक, सांसद भी इससे नहीं बच सके।भाजपा राज में हर तरफ अव्यवस्था और अराजकता व्याप्त हैं। प्रशासन असहमति के स्वर को कुचलने की नई-नई साजिशें करता रहता है।

Check Also

“आखिरी कॉल में बोली—‘मुझे बचा लो’… तीन महीने की शादी के बाद युवती की संदिग्ध मौत से सनसनी”

ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने …

लालच में अंधा बाप, मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या

ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव से सामने आई एक दिल दहला देने वाली घटना ने …

मुजफ्फरनगर में IVF से जन्मीं बछियां, डेयरी क्षेत्र में नई क्रांति की शुरुआत

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पशुपालन के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की …