डेस्क : राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही है। पटना में चौथी कक्षा के मासूम छात्र की गोलीमार कर हत्या कर दी।
- सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा की अनूठी पहल :: नवरात्रि में स्कूल बैग और स्टेशनरी बांटकर शिक्षा के लिए किया जाएगा प्रेरित
- दरभंगा में जन वितरण प्रणाली को मिलेगा तकनीकी मजबूती, 70 नव PDS विक्रेताओं को वितरित हुई ईपॉस मशीन
- मदारपुर में निर्माणाधीन नाला एवं दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में FMCG Products की आड़ में कंटेनर से लाई जा रही 4,947.120 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
मिली जानकारी के मुताबिक पटना के बाइपास थाना क्षेत्र के पूर्वी बगीचा, करमलीचक में रहने वाले मजदूर परशुराम साव का 12 वर्षीय बेटा सुमित शनिवार की दोपहर करीब एक बजे घर से अमरुद खाते हुए बाहर निकल गया था। उसकी मां अंजली देवी ने बताया कि थोड़ी ही देर बाद उसे घटना की जानकारी मिली।

सुमित घर से करीब आधा किलोमीटर आगे ताड़ के पेड़ के पास पहुंचा था, जहां राजीव पहले से रिवाल्वर चमका रहा था। सुमित को देखते ही उसने उसे गोली मार दी जो उसे दाएं सीने में लग गयी और मौके पर ही सुमित की मौत हो गयी। गोली की आवाज सुनते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गयी। पुलिस भी मौके पर पहुची और आरोपित को पकड़ लिया। इधर सुमित की मौत से गुस्साए लोगों ने पुलिस गिरफ्त से खिंचकर राजीव की पिटाई कर दी। पुलिस ने बीचबचाव कर आरोपित को भीड़ से निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !