Breaking News

नीतीश के तीर से कटकर चिराग के बंगले में आए कई जदयू नेता, ली सदस्यता

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की रिपोर्ट : लोजपा (चिराग) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान में आस्था व्यक्त करते हुए जदयू के कई नेताओं ने उनकी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने इन नेताओं को रविवार को सदस्यता दिलाई।

चिराग पासवान ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर नेताओं को बधाई दी। कहा कि लोजपा के प्रति लोगो की आस्था बढ़ी है। आशीर्वाद यात्रा के दौरान भी विभिन्न जिलों में लोगों का अपार जनसमर्थन मिल रहा है।

Swarnim Times

प्रदेश प्रवक्ता राजेश भट्ट ने बताया कि रविवार को लोजपा का दामन थामने वाले नेताओं में जदयू के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता नवल शर्मा प्रमुख हैं। उनके साथ जदयू नेता अभिषेक सिंह, अमन कुमार भी पार्टी में शामिल हुए। रालोसपा के कुछ नेताओं ने भी सदस्यता ग्रहण की।

Advertisement

सदस्यता ग्रहण करने वालों में भारतीय सबलोग पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष गजेन्द्र मांझी आदि भी हैं। प्रधान महासचिव संजय पासवान, प्रदेश संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पाण्डेय, प्रदेश सदस्यता प्रभारी संजय रविदास के अलावा संजय सिंह, डॉ. शाहनवाज अहमद कैफी ने बधाई दी।

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *