- सैन्य ठिकाने के पास धमाके से दहला कजाकिस्तान
- कजाकिस्तान के तराज शहर में बड़ा धमाका
- कजाकिस्तान रक्षा मंत्रालय ने की धमाके की पुष्टि
अफगानिस्तान (Afghanistan) के बाद कजाकिस्तान में भी बड़ा धमाका (Kazakhstan Blast) हुआ है. कजाकिस्तान के तराज शहर (Taraz City) में हुए धमाके में कई लोगों के घायल होने की सूचना है. ब्लास्ट सैन्य ठिकाने के पास हुआ है.
कजाकिस्तान (Kazakhstan) के रक्षा मंत्रालय ने धमाके की पुष्टि की है. कजाकिस्तान के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक Jambyl रीजन के पास सेना के वेयर हाउस के पास धमाका हुआ. रक्षा मंत्रालय की तरफ से डेप्युटी डिफेंस मिनिस्टर Ruslan Shpekbaev के नेतृत्व में एक जांच कमेटी का गठन किया है. ये कमेटी जांच के लिए मौके पर पहुंच चुकी है.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !