Breaking News

बिहार स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष बने रमाकांत शर्मा, निर्विरोध जीते

पटना। शनिवार को बिहार स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष पद के लिए एक ही नामांकन पत्र दायर किया गया। उसी प्रकार बिहार से बार काउंसिल ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि के रूप में बीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने नामांकन पत्र दाखिल किये। वहीं कोई अन्य ने नामांकन पत्र दाखिल ही नहीं किये। जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए किसी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किये। नाम वापस लेने के निर्धारित समय बीत जाने के बाद इन दोनों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित करने की प्रक्रिया शुरू की गई।

चुनाव के आरओ सेवानिवृत्त जज न्यायमूर्ति नीलू अग्रवाल और पर्यवेक्षक सेवानिवृत्त जज न्यायमूर्ति चंद्रमोहन प्रसाद ने अध्यक्ष पद पर रमाकांत शर्मा और बिहार से बीसीआई के प्रतिनिधि के रूप में मनन कुमार मिश्रा को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए। जिसके बाद नवनिर्वाचित सदस्यों ने दोनों को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। दोनों को निर्विरोध निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र निर्गत किया गया।

वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए किसी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किये। अब रविवार को काउंसिल के आम सभा में सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष का चुनाव किया जायेगा। इस बीच मिली जानकारी के तहत पांच सदस्यों ने उपाध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन किसी एक के नाम पर सहमति बनाने पर मंथन शुरू हो गया है।

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …