Breaking News

कड़ाके की ठंड में दिल्ली को थोड़ी राहत, तेज हवाओं से सुधरी हवा की सेहत

नई दिल्ली: ठंड के बीच राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए राहत की खबर है। तेज रफ्तार हवाओं के चलते बुधवार को वायु प्रदूषण के स्तर में कमी दर्ज की गई। हालांकि हवा की गुणवत्ता अब भी ‘खराब’ श्रेणी में बनी हुई है और लोगों को पूरी तरह राहत मिलने में अभी वक्त लग सकता है। मौसम विभाग और प्रदूषण एजेंसियों के अनुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदूषण के स्तर में फिर उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के ताजा एयर बुलेटिन के अनुसार दिल्ली का औसत एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (AQI) 289 दर्ज किया गया। एनसीआर के अन्य इलाकों की बात करें तो फरीदाबाद में AQI 217, गाजियाबाद में 276, ग्रेटर नोएडा में 298, गुरुग्राम में 294 और नोएडा में 288 रहा। पूर्वानुमान है कि 8 और 9 जनवरी को प्रदूषण का स्तर बेहद खराब श्रेणी में पहुंच सकता है, जबकि 10 जनवरी को इसमें हल्की गिरावट के साथ ‘खराब’ स्तर पर आने की संभावना है।

विशेषज्ञों का कहना है कि अगले करीब दस दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता खराब से बेहद खराब के बीच बनी रह सकती है। बुधवार को राजधानी में हवाओं की रफ्तार 10 से 16 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रही, जिससे प्रदूषक कणों के फैलाव में मदद मिली और AQI में कुछ सुधार देखने को मिला। इससे पहले भी सप्ताह की शुरुआत में तेज हवाओं के कारण प्रदूषण में कमी आई थी, लेकिन मौसम में बदलाव के साथ स्तर दोबारा बढ़ गया था।

हालांकि प्रदूषण ‘बेहद खराब’ की सीमा के करीब है, फिर भी फिलहाल ग्रैप-3 (GRAP-3) लागू होने की संभावना नहीं जताई गई है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

सीपीसीबी के अनुसार AQI श्रेणियां:

0 से 50: अच्छा

51 से 100: संतोषजनक

101 से 200: मध्यम

201 से 300: खराब

301 से 400: बेहद खराब

401 से 500: गंभीर

Check Also

‘राहुल गांधी न्याय योद्धा हैं’, अलका लांबा का बयान; NEET पेपर लीक पर शिक्षा मंत्री को घेरा

राहुल गांधी से मिलने पहुंचे देशभर के कार्यकर्ता, अलका लांबा ने बताया “न्याय योद्धा”; NEET …

स्लोवाकिया के राष्ट्रपति को मिला भारत की विरासत का खास उपहार

नई दिल्ली। भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक हस्तशिल्प और स्थानीय कारीगरों की अद्वितीय कला …

यमुना बाजार में उजड़ने का डर: 310 परिवारों के सामने घर बचाने की जंग

दिल्ली के यमुना बाजार इलाके में इन दिनों बेचैनी और अनिश्चितता का माहौल है। प्रशासन …