Breaking News

फरीदाबाद में चोरों की वारदात: अंतिम संस्कार और अस्पताल गए परिवारों के दो घरों में चोरी, नकदी व जेवर ले उड़े

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ इलाके में चोरों ने दो अलग-अलग मकानों को निशाना बनाकर नकदी और आभूषण चोरी कर लिए। दोनों ही मामलों में घर के मालिक मजबूरी के चलते बाहर गए हुए थे, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने सेंधमारी की। पुलिस ने दोनों घटनाओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहली घटना पर्वतीय कॉलोनी से जुड़ी है। भड़ाना चौक नंगला एन्क्लेव निवासी कैलाश पंडित ने पुलिस को बताया कि उनके दादा का बिहार में निधन हो गया था। एक जनवरी को दोपहर करीब एक बजे वह पूरे परिवार के साथ घर में ताला लगाकर बिहार चले गए थे। छह जनवरी को पड़ोसी ने फोन कर सूचना दी कि घर के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है और सामान बिखरा पड़ा है। नौ जनवरी को जब परिवार वापस लौटा तो घर से करीब 35 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण गायब मिले। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

दूसरी घटना करनेरा बालाजी कॉलोनी की है। यहां रहने वाले राहुल ने बताया कि आठ जनवरी को वह पत्नी की डिलीवरी कराने के लिए बादशाह खान अस्पताल गए थे। घर में ताला लगा हुआ था। अगले दिन अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद जब वह घर पहुंचे तो बाहर से ताला बंद मिला, लेकिन अंदर जाने पर सारा सामान अस्त-व्यस्त था। चोर घर से करीब 15 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर ले गए।

पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Check Also

स्लोवाकिया के राष्ट्रपति को मिला भारत की विरासत का खास उपहार

नई दिल्ली। भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक हस्तशिल्प और स्थानीय कारीगरों की अद्वितीय कला …

अंबाला में पशुधन को सुरक्षित रखने के लिए मेगा टीकाकरण अभियान की शुरुआत, हजारों पशुओं को मिलेगा लाभ

अंबाला जिले में पशुपालन को मजबूत बनाने और पशुओं को खतरनाक बीमारियों से बचाने के …

रफ्तार की मार: अंबाला सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटे की बची जान, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

हरियाणा के अंबाला शहर में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को …