Breaking News

हादसा :: देर रात 8 प्रवासी मजदूरों की मौत 34 जख्मी, घर वापसी के दौरान भीषण सड़क दुघर्टना

डेस्क : बुधवार की रात घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों के साथ अलग अलग हुई सड़क दुर्घटना में कुल 8 मजदूरों की मौत हो गई जबकि 34 मजदूर घायल हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक पैदल घर जा रहे मजदूरों के साथ यूपी और बिहार में हादसा हो गया। इसमें आठ लोगों की जान चली गई। पहला हादसा यूपी के मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाइवे पर बुधवार रात करीब एक बजे हुआ। पंजाब से लौट रहे मजदूरों को एक रोडवेज बस ने कुचल दिया। हादसे में छह मजदूरों की मौत हो गई और चार की हालत गंभीर है। वहीं बिहार के समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचर में शंकर चौक के समीप एनएच 28 पर बस व ट्रक की टक्कर में दो की मौत हो गई।बस मुजफ्फरपुर से प्रवासियों को लेकर कटिहार जा रही थी बस। 

बिहार में गोपालगंज जिले के रहने वाले कुछ मजदूर पंजाब से पैदल लौट रहे थे। पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उन्हें कुचल दिया। बताया जा रहा है कि छह मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।  हादसे की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को एंबुलेंस से मेरठ मेडिकल के लिए भेजा गया। इनकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। सिटी कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान ने छह मजदूरों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दो मजदूरों से बातचीत हुई। उन्होंने रोडवेज बस से हादसा होना बताया है। फिलहाल रोडवेज बस हाथ नहीं आई है। इसे ट्रेस करने के लिए नाकाबंदी कर दी गई है। पुलिस ने रात में ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में चार घायलों की हालत गंभीर है, इसलिए मरने वालों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचर में शंकर चौक के समीप एनएच 28 पर बस व ट्रक की टक्कर में दो की मौत, 30 जख्मी। मुजफ्फरपुर से प्रवासियों को लेकर कटिहार जा रही थी बस। महाराष्ट्र से आये  प्रवासियों को लेकर बस जा रही थी कटिहार। बरौनी की ओर से आ रहे ट्रक ने बस को धक्का मारा। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर हुआ फरार।

Check Also

मिथिला में कुटीर उद्योग :: आर्थिक समावेशी विकास का व्यावहारिक मॉडल – शंकर झा

देश के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से। मिथिला, जो अपनी सांस्कृतिक संपन्नता और …

डीजीपी छत्तीसगढ़ ने वित्त नियंत्रक शंकर झा को सराहा, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

नवा रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ वित्त नियंत्रक शंकर झा को …

मिथिला के कुटीर उद्योग – महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक समावेश का सशक्त मॉडल

मिथिला के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से : पारंपरिक कला से वैश्विक पहचान …