डेस्क : दिनकर फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के फायर ब्रांड नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर फिल्म बना रही है. शनिवार को डायरेक्टर दिनकर भारद्वाज ने फिल्म ‘ हां मैं गिरिराज हूं’ का पोस्टर जारी करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है.
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
उन्होंने कहा है कि तकनीकी कार्य पूरा होते ही फिल्म निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी. यह एक शॉर्ट फिल्म होगी. बीजेपी नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की छवि एक हिंदूवादी नेता की है. मुख्यमंत्री समेत विपक्षी दलों के नेताओं पर अपने हमलावर रुख के कारण वह सुर्खियों में बने रहते हैं. इस फिल्म में गिरिराज सिंह के दबंग छवि देखने की उम्मीद की जा रही है.

साथ ही फिल्म ‘हर गरीब-जरूरतमंद की आवाज हूं, हां मैं गिरिराज हूं’ फेसबुक पर इस फिल्म के कलाकारों के नाम भी बताए गए हैं.

इनमें प्रफुल्ल मिश्रा, अमीय कश्यप, शुभम भारद्वाज, गिरिराज सिंह, एमके विरेश, ओम प्रकाश भारद्वाज और पुट्टु के नाम बताए गए हैं. इस फिल्म में मध्यमवर्गीय पृष्ठभूमि से आनेवाले गिरिराज सिंह के राजनीतिक जीवन से जुड़ी घटनाओं को दिखाया जायेगा.

फिल्म का टैग लाइन ही है ‘हर गरीब-जरूरतमंद की आवाज हूं, हां, मैं गिरिराज हूं.’ बेगूसराय से सांसद व केंद्र में पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह के तेवर जनता कितना पसंद करेगी, यह फिल्म आने के बाद ही पता चल सकेगा.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !