
डेस्क : मधुबनी जिले में लौकही के कौड़ियाही चौक के पास खेत में आसमान से गिरे एक चुंबकीय पत्थर जो करीब 15 किलो वजन वाला है उसे बिहार म्यूजियम में जगह मिलने वाली है। मधुबनी से पटना पहुंचे इस अजूबे पत्थर का खुद बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने अवलोकन किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक इस आसमानी पत्थर को बिहार संग्रहालय में रखा जाएगा। इस पत्थर को पटना लाया गया है और खुद सीएम नीतीश कुमार ने इसका अवलोकन किया है। मधुबनी के लौकही थाना स्थित कौरयाही गांव के भगवानपुर चैड़ी में धान के खेत में अचानक आसमान से एक 15 किलो का पत्थर गिरा। उसके गिरने की आवाज लगभग पांच किलोमीटर तक सुनाई दी। माना जा रहा है कि यह पत्थर किसी दूसरे ग्रह का टुकड़ा है।
- राजेश्वर राणा ने सीएम नीतीश के जन्मदिन पर दी बधाई, कहा – 2025 फिर से नीतीश
- दरभंगा में नवनिर्मित प्रेस क्लब का मंत्री महेश्वर हजारी ने किया उद्घाटन
- Career Point, Kota का दरभंगा में भव्य शुभारंभ, अब रूकेगा मिथिलांचल के बच्चों का पलायन
- नए वेराइटी व नए लुक के साथ श्री कलेक्शन शोरूम का शुभारंभ
- सैन्फ़ोर्ट इंटरनेशनल स्कूल का तीसरा Annual Sports Meet मनमोहन प्रस्तुति से बच्चों ने खूब तालियां बटोरी
यह किसी उल्का से गिरा अवशेष भी हो सकता है। ग्रामीणों की मानें तो खेत में आसमान से तेज आवाज के साथ पत्थर गिरा था और राम एकबाल मंडल के खेत में कुछ फीट नीचे धंस गया। यह दावा है कि पत्थर गिरने वाली जगह पर कुछ पल के लिए सफेद धुंआ देखा गया। पत्थर धंसने वाली जगह तत्काल गर्म पाई गई थी।

इस अजीबोगरीब घटना से आश्चर्यचकित लोगों ने तत्काल पत्थर धंसने वाली जगह पर खोदाई कर उक्त पत्थर को बाहर निकाला।