सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध दरभंगा के सहायक आयुक्त प्रदीप कुमार के निर्देश के आलोक में मद्यनिषेध थाना द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर सदर थानान्तर्गत महुआ ग्राम में श्मशान स्थल के पास विजय मण्डल, पिता – स्व. सरोवर मण्डल द्वारा फूस की अस्थायी झोपड़ी से अवैध शराब की कारोबारी के यहाँ अवर निरीक्षक मद्यनिषेध, सदर कुमार रविशंकर द्वारा तलाशी के क्रम में झोपड़ी के अन्दर पुआल से छुपाकर रखे हुए प्लास्टिक के 05 बोरा में नेपाली देशी शराब पाया गया, जिसके प्रत्येक बोतल पर सौरभ सौफी उत्पादक छिन्नमस्ता डिस्टिलरी (प्रा.) लि., धनुषा, नेपाल लिखा हुआ पाया गया।

अवर निरीक्षक, मद्य निषेध, सदर द्वारा बताया गया कि 04 बोरा में 300 एम.एल के 600 बोतल तथा 01 बोरा में 300 एम.एल के 120 बोतल कुल – 216 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया गया।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

पूछ-ताछ के क्रम में कारोबारी विजय मण्डल द्वारा बताया गया कि बरामद शराब उसी का है, इसके बाद घटना स्थल से अवैध जप्त प्रदर्श के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार कर बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 (संशोधित अधिनियम 2022) के सुसंगत धारा के अन्तर्गत प्राथमिक की दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी है, बिहार राज्य में अवैध शराब की बिक्री एवं स्वामित्व दंडनीय अपराध है। जिला निर्वाचन अधिकारी दरभंगा के निर्देश के आलोक में दरभंगा पुलिस के द्वारा 24 घंटे सभी गाड़ियों की सघन जांच की जा रही है।

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !