Breaking News

कोरोना वायरस से बचाव के लिए अहम है जागरुकता व स्वच्छता – एडीजे त्रिलोकी दुबे

झंझारपुर मधुबनी/डॉ संजीव शमा : कोरोना वायरस से फैल रही महामारी के रोकथाम के लिए लागों में जागरुकता एवं साफ सफाई को लेकर सजग होने की आवश्यकता है। ये बातें कोरोना वायारस की रोकथाम के लिए व्यवहार न्यायालय झंझारपुर के सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीजे त्रिलोकी दुबे ने कहा ।

साथ ही बताया कि साफ-सफाई व्यवस्था को अनुमंडल एवं नपं प्रशासन नियमित और दुरुस्त रखे । उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि अनुमंडल क्षेत्र के साथ ही अनुमंडल मुख्यालय, कोर्ट परिसर, आवासीय परिसर में अविलंब सफाई और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव प्रारंभ किया जाए। साफ सफाई को अभियान के रूप में लेकर 31 मार्च तक इसे जारी रखा जाए।

कोरोना से बचाव को लेकर आयोजित बैठक में एसीजेएम द्वितीय राकेश कुमार, एसीजेएम तृतीय अजय शंकर प्रसाद, न्यायिक दंडाधिकारी शैलेंद्र कुमार, एसडीएम शैलेश कुमार चौधरी, अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी डीएस डॉ.सुशील कुमार पूर्वे, मुख्य पार्षद बिरेंद्र नारायण भंडारी आदि मौके पर मौजूद थे।

Check Also

आशीष झा कोइलखिया मिथिलालोक फाउंडेशन के संयुक्त सचिव मनोनीत

मधुबनी। जिले के कोईलख गांव के मूल निवासी आशीष झा कोइलखिया को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर …

दरिंदगी :: झंझारपुर के मधेपुर में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, एक गिरफ्तार 4 फरार

मधुबनी जिला के झंझारपुर के मधेपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ 5 …

झंझारपुर के पूर्व MLA गुलाब यादव के घर पर ईडी का छापा, पटना पुणे झंझारपुर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

  डेस्क। झंझारपुर के पूर्व विधायक गुलाब यादव के घर पर मंगलवार सुबह ईडी की …