प्रदेश में अभी तक कोरोना वायरस से कुल 38 लोग संक्रमित हुए हैँ।
राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो।
लॉकडाउन के बीच उत्तर प्रदेश में पान मसाले की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि पान मसाले पर बैन अगले आदेश तक लगा रहेगा। उन्होंने बताया कि कोरोना से लड़ाई में सहयोग करने के लिए विधायक अपनी विधायक निधि से पैसे दे सकते हैं।
इसके लिए नियमों में बदलाव किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अभी तक कोरोना वायरस से कुल 38 लोग संक्रमित हुए हैँ। इनमें से 27 का इलाज जारी है। इन सभी की हालत स्थिर है। जो विदेश से एक महीने के भीतर लौटे हैं उन्हें चिंहिंत करने का काम किया जा रहा है।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि प्रदेश में 10 हजार से ज्यादा ग्राम प्रधान को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से फोन किया जा रहा है। ये ग्राम प्रधान अपने गांव के उन लोगों की सूचना देंगे जो विदेशों से लौटें है। उन्होंने बताया कि कोई भी हेल्पलाइन नंबर 18001805145 पर बेहिचक फ़ोन कर सकते हैं इस बीमारी के बारे में सूचना दे सकता है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !