पटना (संजय कुमार मुनचुन) : वैश्विक महामारी बन चुकी कोरोना से जंग भारत में भी जारी है। इसी क्रम में सरकार ने आने वाले 21 दिनों तक संपूर्ण लॉकडाउन का फैसला किया है। मगर उससे पहले भोजपुरी सेंशेसन अक्षरा सिंह ने लोगों को जागरूक करने के लिए खुद सड़क पर उतर गईं और अधिक से अधिक लोगों को मास्क दिये। उन्हें ग्लव्स दिये और सेनेटाइजर भी उपलब्ध कराये।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
अक्षरा ने कहा कि मैं घर से बाहर यूं नहीं निकली। मेरा उद्देश्य लोगों उन लोगों को जागरूक करना है, जो कोरोना के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं। वे ये नहीं जानते हैं कि इससे सिर्फ उनको ही नुकसान नहीं होगा, बल्कि वे अपने आस – पास के लोगों को इसकी चपेट में ला सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप खुद भी सेफ रहें और अपनों को भी सेफ रखें।

उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में मास्क, ग्लव्स और सेनेटाइजर जैसी चीजें लोगों नहीं पहुंच पा रही हैं। ऐसे में जो सक्षम हैं वो मदद को आगे आयें, लेकिन उससे पहले आपको खुद के लिए भी सावधानी बरतनी चाहिए।

दुकानों पर भी जरूरी समानों की आपूर्ति कम हो पा रही है। लेकिन अगर हमारे जरिये किसी का भला होता है, तो उनकी मदद क्यों नहीं की जाये।

वैसे मैं जिसकी वजह से हूं, उनके लिए तो मेरा थोड़ा भी कर पायें। यह मेरा फर्ज बनता है और आपका भी। तो क्यों नहीं हम इस मुश्किल हालात में बिना सोशल कांटेक्ट के एक दूसरे की मदद भी करें और इससे लड़ने में एक दूसरे का मनोबल भी बढा़यें।

वहीं, अक्षरा ने पीएम मोदी द्वारा 21 दिनों के लॉकडाउन का भी समर्थन किया है और कहा है – आज हम घर में सुरक्षित रहें, तो कोरोना हार जायेगा और फिर हम पहले की तरह आसानी से घर से निकल पायेंगे। इसलिए सरकार के निर्देषों का पालन करें। घर में सेफ रहें।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !